धतुरिया बीट में 5 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त:वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

शिवपुरी के पोहरी वन परिक्षेत्र की सब-रेंज भैंसरावन के अंतर्गत धतुरिया बीट में वन विभाग ने लगभग 5 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह कार्रवाई 5 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर अवैध खेती करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची। JCB मशीन से अतिक्रमण रोधी खंती (ट्रेंच) खुदवाई गई और अवैध कब्जे को रोका गया। टीम ने आगे किसी भी नए अतिक्रमण की कोशिश को नाकाम किया। अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई
अभियान वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव, वन मंडल अधिकारी सुधांशु यादव और उपवन मंडल अधिकारी आदित्य शांडिल्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने लगातार अभियान की मॉनिटरिंग की और सुनिश्चित किया कि कार्रवाई शांतिपूर्ण और प्रभावी हो। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव ने कहा, “वन विभाग प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”डीएफओ सुधांशु यादव ने बताया, “वन भूमि की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। धतुरिया बीट में मिली सूचना पर तुरंत कार्रवाई कर भूमि सुरक्षित की गई।”उपवन मंडल अधिकारी आदित्य शांडिल्य ने कहा कि स्थानीय बीट गार्ड और रेंजर की सतर्कता से समय रहते अतिक्रमण रोका जा सका। भविष्य में सतत निगरानी रखी जाएगी। अभियान में स्थानीय बीट गार्ड, रेंज अधिकारी और वन सुरक्षा टीम की त्वरित कार्रवाई से वन क्षेत्र में संभावित बड़ी क्षति टल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *