राज्यपाल फतेहगढ़ साहिब पहुंचे:परिवार सहित माता चक्रेश्वरी देवी मंदिर में टेका माथा, बोले- पंजाब की सेवा करने का आशीर्वाद मिला है

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार शाम फतेहगढ़ साहिब स्थित ऐतिहासिक माता श्री चक्रेश्वरी देवी मंदिर में परिवार सहित माथा टेका। उन्होंने पंजाब के लोगों की भलाई और सेवा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि माता श्री चक्रेश्वरी देवी मंदिर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। यह उनका परिवार के साथ पहली बार मंदिर आगमन था। यहां उन्हें तन-मन-धन से पंजाब के लोगों की सेवा करने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।मंदिर में मत्था टेककर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिली है। राज्यपाल और उनके परिवार का किया सम्मान पूजा-अर्चना के बाद मंदिर आयोजन समिति ने राज्यपाल और उनके परिवार का विशेष सम्मान किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार जैन, संयोजक एडवोकेट पुष्पा जैन और महासचिव सुनील जैन ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें मंदिर परिसर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल के आगमन से भक्तों और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और उनके परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान मंदिर परिसर में अनुशासित व्यवस्था बनी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *