बहन से झगड़ा पंचकूला की किशाेरी पहुंच गई राजस्थान:जयपुर GRP से संपर्क कर बरामद की किशोरी, 4 अक्टूबर को लापता हुई

हरियाणा के पंचकूला में बहन से झगड़ा कर किशाेरी राजस्थान पहुंच गई। पंचकूला पुलिस ने 36 घंटे में किशाेरी को राजस्थान के जयपुर से बरामद कर लिया। जिसके बाद किशाेरी को बयान दर्ज करवाने के बाद परिवार के सुपर्द कर दिया गया। पंचकूला DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामला पंचकूला क्षेत्र का है, जहां 4 अक्टूबर को एक 17 वर्षीय किशोरी का अपनी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद किशोरी बिना किसी को बताए उसी दिन शाम करीब 5 बजे घर से चली गई। देर रात जब परिजनों ने उसे काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने रात करीब 12:30 बजे गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। लोकेशन ट्रेस कर GRP से साधा संपर्क डीसीपी ने बताया कि अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई। साथ ही साइबर सेल की मदद ली जिसमें तकनीकी जांच आधार पर पता चला कि किशोरी राजस्थान के जयपुर में है। जयपुर रेलवे स्टेशन पर किशाेरी होने की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ GRP के माध्यम से जयपुर GRP टीम से संपर्क किया गया। जिसके बाद जयपुर स्टेशन पर किशाेरी को बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने आज किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *