जयपुर में सोमवार को आयोजित चौथी समर मिस्टर राजस्थान चैम्पियनशिप में बीकानेर के पियूश सोढ़ी को समर मिस्टर राजस्थान चुना गया। इसी प्रतियोगिता में बीकानेर के मोहम्मद उमर ने मसल्स मैन का खिताब जीता, जबकि सूरज को बेस्ट पोजर घोषित किया गया। पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव, राजन शर्मा, दुलीचंद यादव, डॉ. जयसिंह शेखावत और राजेश यादव ने विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए। भार वर्ग प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम वर्ग में दीपक वर्मा ने प्रथम, शाहिद खान ने द्वितीय और गुलफेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम वर्ग में रितेश झा पहले, फरहान खान दूसरे और नाजिद हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम वर्ग में इंद्रजीत बेनीवाल सूरज ने पहला, पियूश पुरोहित ने दूसरा और सुनील यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम वर्ग में लोकेश प्रथम और अनिकेत नरूका द्वितीय रहे। 75 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद उमर ने प्रथम, आदिल राजा ने द्वितीय और अमित शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 80 किलोग्राम वर्ग में पियूश सोढ़ी पहले, करनवीर दूसरे और कृष्ण यादव तीसरे स्थान पर रहे। 85 किलोग्राम वर्ग में सुनील कुमार ने प्रथम, मोहम्मद इरफान ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 90 किलोग्राम वर्ग में सौरभ कुमार पहले, खासरी मीणा दूसरे और पवन यादव तीसरे स्थान पर रहे। मैंस स्पोर्ट्स फिजिक श्रेणी में, 170 सेमी. वर्ग में रितेश कुमार ने प्रथम, विशाल सिंह ने द्वितीय और सुरेंद्र मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 177 सेमी. वर्ग में राधेश्याम ने पहला, कृष्ण यादव ने दूसरा और अमित शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 177 सेमी. से ऊपर के वर्ग में करण सिंह प्रथम, सतीश लोखंडा द्वितीय और क्रिश सोगरवाल तृतीय रहे।


