पागल सांड के हमले में एक की मौत,चार घायल:बिलासपुर-महमंद क्षेत्र में दहशत, घर से बाहर निकलने में डर रहे लोग,सांड को पकड़ने की मांग

बिलासपुर के महमंद क्षेत्र में एक पागल सांड के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। इस सांड ने एक ही दिन में एक के बाद एक पांच लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के महमंद इलाके में कई दिनों से पागल सांड घूम रहा है। सोमवार को इस सांड ने एक के बाद एक पांच लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल गया। जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी चार घायल लोग भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पागल सांड को पकड़ने की मांग की ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस पागल सांड को पकड़ने और पूरे इलाके को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे और भी बड़ी घटना हो सकती है। सांड के आतंक से गांव में दहशत का माहौल ग्रामीण बताते हैं कि सांड अचानक किसी पर भी हमला कर देता है। यह जानवर बुरी तरह से घायल है और लगातार हमला कर रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलने में भी डरते हैं। खासकर महिलाएं और बच्चे ज्यादा परेशान हैं। इस पूरे मामले में निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *