कुएंमारी जलप्रपात में हादसा,13 वर्षीय नाबालिग की मौत:कोंडागांव में सेल्फी लेते समय फिसला पैर, 40 फीट नीचे गिरा, सिर पर चोट से गई जान

कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र स्थित कुएंमारी जलप्रपात में एक हादसा हो गया। बटराली गांव निवासी 13 वर्षीय कार्तिक मंडावी की झरने से गिरकर मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ बिना बताए जलप्रपात घूमने गया था। जानकारी के अनुसार, कार्तिक झरने के ऊपरी हिस्से में फोटो खींच रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। वह लगभग 40 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को खाई से बाहर निकाला और केशकाल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुएंमारी जलप्रपात पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में कुएंमारी जलप्रपात में पानी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में यहां सुरक्षा कर्मियों की तैनाती अनिवार्य की जाए। इस घटना के बाद बटराली गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कार्तिक एक होनहार बच्चा था। परिवार को इस अचानक हुई क्षति से गहरा सदमा लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई पर्यटक और स्थानीय लोग यहां फिसलकर घायल या हताहत हो चुके हैं, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन से जलप्रपात क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेड और गश्त की व्यवस्था करने की मांग भी उठी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *