रांची के संकल्प सिन्हा ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार मिला ‘बिजनेस वर्ल्ड 40 अंडर 40’ सम्मान

रांची के कांके रोड में रहने वाले संकल्प सिन्हा ने एक बार फिर शहर और राज्य का गौरव बढ़ाया है। वे प्रतिष्ठित ‘बिजनेस वर्ल्ड ऑटो वर्ल्ड-40 अंडर-40 समिट एंड अवॉर्ड्स-2025’ में लगातार दूसरी बार विजेता चुने गए हैं। यह पुरस्कार ऑटो सेक्टर के उन सबसे होनहार और प्रभावशाली व्यक्तियों को दिया जाता है जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है। नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में यह सम्मान ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला। उनके पिता डॉ. शैलेंद्र प्रसाद सिन्हा आरयू से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। संकल्प का चयन 1000 से अधिक शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में किया गया। विजेताओं को उद्योग के दिग्गजों के नेतृत्व वाली प्रतिष्ठित जूरी द्वारा चुना गया। रांची में पले-बढ़े संकल्प ने स्कूली शिक्षा संत जेवियर्स स्कूल (दसवीं) और डीपीएस रांची (12वीं) से पूरी की। उन्होंने एसपी. जैन मुंबई से एमबीए और मिशिगन यूनिवर्सिटी, यूएसए से सप्लाई चेन मैनेजमेंट की पढ़ाई की। ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस व रक्षा उद्योग में नई युग की प्रौद्योगिकी पर वह 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन कर चुके हैं। वर्तमान में संकल्प सिन्हा आईबीएम (IBM) में ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। विभिन्न देशों और भौगोलिक क्षेत्रों में उनके व्यापक अनुभव ने उन्हें इंडस्ट्री में एक गेम-चेंजर के रूप में स्थापित किया है। उनकी विशेषज्ञता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें फिक्की और सीआईआई जैसी प्रमुख संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, इस वर्ष संकल्प को नीति आयोग की स्थाई समिति सदस्य बनाया गया है। संत जेवियर्स स्कूल व डीपीएस से की पढ़ाई आईबीएम में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *