सरकार सबकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है : विनोद

रांची| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार पर लगाए गए आरोपों पर झामुमो ने कड़ा पलटवार किया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा झूठ, भ्रम और सांप्रदायिकता के सहारे जनता को गुमराह करने में लगी है। हेमंत सरकार सबकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है, किसी एक धर्म के लिए नहीं। पांडेय ने कहा कि झारखंड की अस्मिता और सामाजिक ताने-बाने को सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की राजनीति ने पहुंचाया है, जो हर बात में धर्म और नफरत का रंग भरने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा में चर्च की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक बैठक पूरी तरह एक कानूनी और शांति-व्यवस्था का मामला है, न कि किसी धर्म विशेष के पक्ष में उठाया गया कदम। भाजपा याद रखे कि झारखंड की धरती विविधता में एकता की प्रतीक है। रांची| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को आरोप लगाया कि हेमंत सरकार मतांतरण करानेवालों को संरक्षण दे रही है। मरांडी ने सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा चर्च की सुरक्षा को लेकर की गई बैठक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में झारखंड में कई जगह संतालों के जाहिर थान, मांझी थान की जमीनों पर कब्जा एवं अतिक्रमण की घटनाएं हुईं और विवाद हुआ। सरना स्थल, मसना स्थल, हड़गड़ी की जमीनों के अतिक्रमण प र लोगों को आए दिन आंदोलन करना पड़ रहा है। झारखंड के मंदिरों पर हमले हुए। लेकिन क्या कभी राज्य सरकार ने इनसबों की सुरक्षा को लेकर उन समाज के धर्मगुरुओं के साथ कोई बैठक नहीं की। लेकिन, अब सिमडेगा में चर्च की सुरक्षा के लिए खुद डीसी, एसपी और अधिकारी ईसाई धर्मगुरुओं के साथ बैठक करने जा रहे हैं। आखिर चर्च को ही विशेष सुरक्षा की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *