12 तक अनुदान नहीं मिला तो 15 अक्टूबर को महाधरना

रांची| झारखंड के 600 वित्त रहित संस्थानों में कार्यरत 7000 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को इस बार भी दशहरा पर्व के अवसर पर बकाया अनुदान की राशि नहीं मिली। इससे ये शिक्षक और कर्मचारी आक्रोशित हैं। वित्त रहित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, मनीष कुमार, फजलुल कदीर अहमद, कुंदन कुमार सिंह, चंदेश्वर पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को 2025–26 के लिए पहले ही 100 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। इसके बाद भी राशि रिलीज नहीं की गई है। मीडिया प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर तक बकाया अनुदान की राशि नहीं मिली तो 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। 15 अक्टूबर को राजभवन के सामने महाधरना दिया जाएगा। रांची । सेंट्रल बोर्ड अॉफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा करने की तिथि 8 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। किसी कारणवश जिन विद्यार्थियों का एलओसी जमा नहीं हो सका है, अब स्कूल 8 अक्टूबर तक उनका एलओसी जमा कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल को दोबारा खोल दिया गया है। 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एलओसी जमा करने की आखिरी तिथि पहले 30 सितंबर निर्धारित थी। हालांकि, अब छात्रों को एलओसी जमा करने के लिए विलंब शुल्क भी देना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *