जालंधर | प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में भक्तों की ओर से सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी जी के मासिक सामूहिक चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें मंदिर के प्रधान यादव खोसला ने अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि मंदिर में सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी दरबार प्राण प्रतिष्ठित किया गया। साथ ही मंदिर के हाल में विश्व विख्यात अमर भजन लेखक बलबीर निर्दोष एवं मंदिर के संस्थापक प्रधान स्वर्गीय ओम प्रकाश खोसला की मूर्ति भी स्थापित की गई। मां त्रिपुरमालिनी परिवार के सभी सदस्यों ने लगातार मिल कर 11 बार विश्व विख्यात अमर भजन लेखक बलबीर निर्दोष जी द्वारा रचित मां त्रिपुरमालिनी चालीसा का संगीतमय पाठ किया। उसके उपरांत प्रख्यात धार्मिक गायक कन्हैया मिश्रा, राकेश चावला, संजीव बब्बा ने मां त्रिपुरमालिनी जी की भेंटें गाकर संगत को झूमने पर विवश कर दिया। उन्होंने माता रानीए आसां पूरीयां करीं…, सब खुशियां ते खेड़े तेरे कर के…, माता रानी ठीक करेगी…, माता रानीए तेरे द्वार आस रख आइयां संगता…व अन्य भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान यादव खोसला ने सभी आए हुए भक्तों को माता रानी की चुनरी ओढ़ा कर अभिनंदन किया। यहां दीपक झांजी, जगमोहन सिंह खोसला, गुरुचरण बजाज, रमेश सहदेव, गोविंद खोसला, विनय आर्या, रविंदर लाम्बा, परेश मल्होत्रा, कुनाल शर्मा, मनीष रेहान, विनय नैय्यर, मानव बजाज, सुधीर अरोड़ा, हर्ष महाजन, ज्योति मरवाहा, रमन शर्मा, राजू शर्मा, प्रवीण मल्होत्रा, अश्वनी शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


