गदईपुर की मार्केट में 25 दिन से सीवर जाम, जमा पानी में फैली गंदगी, एरिया में बीमारी फैलने का डर

भास्कर न्यूज | जालंधर गदईपुर की मार्केट में 25 दिन से सीवर जाम से लोग बेहाल हैं। यहां पर नियमित सीवर का पानी जमा होने से गंदगी फैली है। वहीं गलियों में सीवर का पानी भरा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में मुसीबत बनी है। मजबूरी में लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी सीवर की समस्या दूर नहीं हो सकी। गदईपुर की मार्केट में 25 दिन से सीवर का पानी भरा है। यहां पर ट्रांसपोर्ट नगर की मोटर में तकनीकी फाल्ट आने से बंद हैं। इस वजह से गदाईपुर की मेन सीवर लाइन के मैनहोल ओवर फ्लो होकर सड़कें पर गंदा पानी जमा है। स्थानीय निवासी अशोक जैरथ ने कहा िक गदाईपुर के इंडस्ट्रीयल एरिए में सीवर का पानी भरा है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। ऐसे में नियमित गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना है। इसके बावजूद भी निगम की नींद नहीं खुली है। अर्बन स्टेट फेस-1 में 30 दिन से पानी का संकट अर्बन स्टेट फेस-1 में एक महीने से घरों में पीने का संकट बना है। इसके लिए लोग निगम में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। इस वजह से लोगों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। निगम की तरफ से टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। मजबूरी में लोग दूसरे इलाके से पानी लेकर आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *