जालंधर| लायलपुर खालसा कॉलेज के खिलाड़ियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित इंटर-कॉलेज टेनिस टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेलते हुए सभी टीमों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट में जीएनडीयू से संबंधित सभी कॉलेजों की भागीदारी रही। इस सफलता में सुखदीप सिंह का बड़ा योगदान है। फाइनल मैच दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और मनोरंजक रहा। सुखदीप ने मेहमानों सतवीर सिंह और रमेश लखनपाल का धन्यवाद किया। पुरस्कार वितरण के समय अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने विजेताओं को बधाई दी।


