सीवरेज डी-सिल्टिंग के लिए सात एजेंसियां आईं सामने, रेट तय होते ही होगा काम शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर चंडीगढ़ से मेन सीवर और ब्रांच लाइन की डी-सिल्टिंग के इस माह रेट तय होते ही शहर में नगर निगम 150 किमी. की मेन सीवर लाइन साफ करवाएगा। लंबे समय से मेन सीवर लाइन की डी-सिल्टिंग न होने से सभी 85 वार्ड में सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। मानसून के इसकी पोल खोल दी थी। शहर के वार्डों से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइपों से पानी पहुंचता है। इसकी सफाई नहीं हो पाई थी। इस कारण हरगोबिंद नगर, बचिंत नगर, संतोषी नगर, स्वर्ण पार्क, इंदिरा कॉलोनी, संजय गांधी कॉलोनी, गदईपुर, बशीरपुरा, दकोहा, ट्रांसपोर्ट नगर, न्यू हरगोबिंद नगर में हालत बेहद खराब हो गए थे। सफाई के लिए निगम ने 5 महीने पहले 28 करोड़ का एस्टिमेट बनाकर लोकल बॉडी विभाग को मंजूरी के लिए भेजा था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिल पाई। अब इस पर काम हुआ है। टेंडर लग चुके हैं और 7 एजें​सियां काम के लिए आगे आई हैं। इन एजेंसी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम किया जा रहा है। इस महीने रेट तय हो जाएंगे। एसटीपी अपग्रेड होगा… फोल्ड़ीवाल एसटीपी को अपग्रेड करने का काम होगा। यहां पर 65 एमएलडी का नया एसटीपी बनेगा। अभी फोल्ड़ीवाल एसटीपी की क्षमता 200 एमएलडी है। बस्ती पीरदाद में 20 एमएलडी का नया एसटीपी बनेगा। इसके लिए निगम ने एस्टिमेट चंडीगढ़ भेज दिया है। यहां से मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। वैसे अभी निगम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 300 एमएलडी है। बारिश होने पर एसटीपी पर 300 एमएलडी से अधिक पानी पहुंचता है। इस वजह से मेन सड़कों पर जलभराव की समस्या बनती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *