जालंधर| श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर (श्री चैतन्य गौड़ीय मठ) द्वारा निकली जा रही प्रभात फेरियां की शृंखला में चौथी प्रभातफेरी पवन गोयल के सेठ हुकुमचंद कॉलोनी स्थित निवास स्थान से निकाली गई। संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ति हर दास प्रभु, केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल सुरेश कुमार और करतार सिंह ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व द्वारा किया। सेठ हुकुमचंद कॉलोनी की गलियों में हरिनाम संकीर्तन करते हुए भक्तों ने नरेश ठाकुर, नरेश शर्मा, एक्स एमएलए कृष्ण देव भंडारी, डॉ. अरविंद गुप्ता, हेमंत कालिया, वरिंदर मिड्डा, जसकरण सिंह, दलजिंदर सिंह, शशी खन्ना के आवास पर फेरी लगाई तथा सभी ने पुष्प वर्षा कर प्रभावित फेरी का भव्य स्वागत किया।


