एलकेसी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में पाई मेरिट

जालंधर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एमए भूगोल सेमेस्टर द्वितीय के रिजल्ट में लायलपुर खालसा कॉलेज की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। छात्रा जसप्रीत कौर और इप्सा जोशी ने 10 में से 9 सीजीपीए प्राप्त करते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट में दूसरा स्थान, गुरविंदर सिंह ने 8.60 सीजीपीए प्राप्त करते हुए तीसरा और पारुल ने 8.40 सीजीपीए प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। गवर्नर काउंसिल की अध्यक्षा बलबीर कौर और प्रिंसिपल डॉक्टर सुमन चोपड़ा ने विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉक्टर सुमन चोपड़ा ने विद्यार्थियों को भविष्य में और भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। यहां भूगोल विभाग की अध्यक्षा डॉ. पूजा राणा, प्रोफेसर कमलप्रीत, प्रोफेसर ईशू और प्रो. कार्तिक भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *