बाढ़ प्रभावित गांवों में बिस्तर व अन्य सामान किया वितरित

अमृतसर | अजनाला तहसील के गांव घुमराए में ब्रिगेडियर जेएस अरोड़ा के सहयोग से 175 बिस्तर और सूट वितरित किए गए। पार्षद सुखपाल सिंह संधू ने बताया कि उनकी टीम 3 सितंबर से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सेवा कर रही है। रामदास के नजदीक गांव अढैया में चार परिवारों को बिस्तर और जरूरतमंद परिवार को कपड़े वितरित किए गए। इसी प्रकार, पबराली के छह परिवारों को बिस्तर और आवश्यक सामान वितरित किया गया। अखंड परम धाम आश्रम के सहयोग से, गांव नंगल सोहल में 450 बिस्तर वितरित करने का कार्य किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *