भारी बारिश के कारण जम्मू डिवीजन की रद रेल सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने का काम जारी है। इसके तहत त्योहारों को देखते हुए डिवीजन में रेल यातायात सामान्य करने के लिए 5वें चरण में रेलवे की ओर से पठानकोट- शहीद कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर डीएमयू समेत 7 ट्रेनों को 15 अक्टूबर से बहाल किया जाएगा। बता दें कि रावी में आई बाढ़ के चलते कटरा और जम्मू से चलने वाली ट्रेनों को रद कर दिया था। पुल की रिपेयर का काम किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को जालंधर कैंट, अमृतसर, अंबाला कैंट, पठानकोट सिटी और सहारनपुर तक ही चलाया जा रहा था। इसके तहत कुछ दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे ने बहाल किया था। 16 ट्रेनों को 30 सितंबर से बहाल किया गया।


