स्टूडेंट्स ने बेडमिंटन में जीते कांस्य पदक

अमृतसर| डीएवी इंटरनैशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीबीएसई राष्ट्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार उपलिब्धयां प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया कि 27 सितंबर से 1 अक्तूबर 2025 तक सीबीएसई राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगितायों का आयोजन सत्यानंद पब्लिक स्कूल सोनीपत हरियाणा में हुआ। जिसमें वि‌द्यालय की अंडर-17 वर्ग की लड़के व लड़कियों की टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और एकल प्रतियोगिता में अखिल अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर वि‌द्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता और स्कूल प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार ने स्टूडेंट्स की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *