एबीवीपी ने जीएनडीयू में की नई इकाई की घोषणा; जुझार गोरसी बने अध्यक्ष

अमृतसर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू), अमृतसर में अपनी नई पूर्ण इकाई की औपचारिक घोषणा की। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में परिषद के पदाधिकारी और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। नई इकाई में जुझार गोरसी को अध्यक्ष और जयकुमार को सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्षों का दायित्व उत्कर्ष रहना, निपुण शर्मा, शालू, और हरप्रीत चौहान को सौंपा गया। वहीं, रुद्राक्ष, क्रियतम, प्रभु गम, रिया, और अनीश जॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए हैं। परिषद ने इस बार छात्राओं को भी नेतृत्व में स्थान देकर महिला सशक्तिकरण की परंपरा को आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ. सौरव और वरिष्ठ पदाधिकारी सौरभ राय आदि मौजूद रहे। डॉ. सौरव ने नई इकाई को शुभकामनाएं देते हुए एबीवीपी को राष्ट्र निर्माण का सशक्त आंदोलन बताया। नवगठित इकाई ने छात्रहितों की रक्षा, शैक्षणिक सुधार और “राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष जुझार गोरसी और सेक्रेटरी जयकुमार ने संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाने का दृढ़ संकल्प लिया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *