अमृतसर| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की तरफ से एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मदान अस्पताल, मजीठा रोड के घुटना बदलने के विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मदान ने रोबोटिक प्रणाली से घुटना बदलने की तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मदान ने बताया कि इस आधुनिक विधि ने घुटना बदलने की सर्जरी को अधिक भरोसेमंद और कामयाब बना दिया है। उन्होंने बताया कि मदान अस्पताल में यह नवीनतम तकनीक एक पूर्ण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित रोबोट द्वारा उपलब्ध है। इस सेमिनार में शहर के कई गणमान्य डॉक्टर उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. रुपिंदर कौर (प्रधान आईएमए), डॉ. अतुल कपूर (प्रधान, नर्सिंग होम सेल), डॉ. राकेश मदान, डॉ. प्रकाश सिंह, और पंजाब आईएमए के भावी प्रधान डॉ. सेठी शामिल थे।


