जालंधर से वाल्मीकि तीर्थ में पहुंची शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर बाबा प्रगट नाथ की अध्यक्षता में जालंधर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा वाल्मीकि तीर्थ (रीमतीर्थ) पहुंची। जालंधर से सुबह चली शोभायात्रा का कपूरथला, सुभानपुर, ब्यास, रइया, जंडियाला, न्यू अमृतसर, ग्वालमंडी, गांव महल और तीर्थ में स्वागत किया। शोभा यात्रा के आगे-आगे भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा को सुंदर फूलों से सजाया गया। रात को तीर्थ में पहुंची शोभा यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। इस मौके पर शहर की भजन मंडलियों ने भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान किया। सारे मंदिर को फूलों और रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। जिससे तीर्थ अपनी अलग ही छटा बिखेर रहा था। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के कई नेता और जत्थेबंदियां पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *