भास्कर न्यूज | अमृतसर महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर हाथी गेट में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके जिला भाजपा प्रधान हरविंदर सिंह संधू और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक मुख्य रूप से पहुंचे। इस दौरान मंदिर प्रबंधकों की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। उनके साथ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, जिला सचिव सलिल कपूर व मनीष शर्मा, संजय शर्मा, पार्षद दल के नेता पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, शक्ति कल्याण, गौतम अरोड़ा, प्रदीप सरीन, मोनू महाजन, गुरशरण बिल्ला, कर्ण बेरी आदि भी थे। संधू ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत रामायण के रचयिता हैं और वह आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। आदि का अर्थ होता है ‘प्रथम’ और ‘कवि’ का अर्थ होता है ‘काव्य का रचयिता’, जिसके चलते वह आदिकवि कहलाए।


