भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव: शहर भर में निकाली शोभायात्राएं

भास्कर न्यूज | अमृतसर महाऋषि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शहर के कई इलाकों से शोभायात्रा निकाली गई। वहीं हाथी गेट स्थित केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर से बाद दोपहर शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में कई सुंदर झांकियां सजाई गईं। मंदिर कमेटी की अध्यक्षता और भगवान वाल्मीकि जी के आशीर्वाद से निकाली यात्रा से पहले सारे मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया। वहीं मंदिर में सुशोभित भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा का भव्य शृंगार किया। इसी दौरान मंदिर कमेटी ने झंडा फहराया। इसी दौरान धार्मिक समारोह करवाया, जिसमें शहर के कई नेतागण और समाज के लोग शामिल हुए। बैंड-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा से पहले सभी नेताओं ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव की बधाई दी। इसी दौरान ग्वालमंडी समेत शहर के चल कर शोभायात्रा इसी मंदिर में पहुंची। जयकारे के साथ शुरू की शोभायात्रा हाथी गेट, लोहगढ़ गेट, लाहोरी गेट से होते खजाना गेट समेत कई जगहों पर पहुंची। यह शोभायात्रा जिन इलाकों में पहुंची वहां लोगों द्वारा फूलों की वर्षा की गई। जबकि खाने पीने के सामान का भंडारा लगाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार वेरका, निगम कमिश्नर सहित कई लोग पहुंचे। शोभायात्रा में लवकुश समेत कई सुंदर झांकियां सजाईं केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर से निकाली शोभायात्रा में कई सुंदर झांकियां सजाई गईं। रथ पर सवार महाऋषि भगवान वाल्मीकि जी का चित्रपट विराजमान किया हुआ था। वहीं लवकुश बने बच्चों की ओर से हाथों में घोड़ा पकड़ा हुआ। इसी दौरान अन्य कई झांकियां सजाई गईं। जिसने सभी का मन मोह लिया। हाथी गेट में धार्मिक समारोह कराया भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर समाज की ओर से हाथी गेट में धार्मिक समारोह कराया। जिसमें भगवान वाल्मीकि जी के चित्रपट के आगे पवित्र ज्योति जलाई। इसी दौरान भजन गायकों की ओर से संकीर्तन किया गया। जिसे सुनने को कई लोग पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *