शरद पूर्णिमा पर भक्ति रस बरसा, गूंजे हरे कृष्ण-हरे राम के जयकारे

लुधियाना| शहर के गोविंद गोधाम मंदिर में शरद पूर्णिमा पर सोमवार रात भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत संकीर्तन का आयोजन हुआ। शाम 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में हरे कृष्ण, हरे राम के मंत्रों से पूरा परिसर गूंज उठा। संकीर्तन का आयोजन मंदिर के सेवकों, भक्तों और ट्रस्ट की सहभागिता से किया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर श्री राधा-कृष्ण जी के चरणों में भक्ति भाव से कीर्तन किया। कीर्तन के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड धर्मीजा, अभिषेक धवन, मनीष वर्मा, अनूप भगत, राज गोयल, प्रमोद दीवान और सोनी तालिया मौजूद रहे। मंदिर में पूरे वातावरण में भक्ति रस का संचार रहा। राधा-कृष्ण के भजनों पर भक्त झूमते रहे और देर रात तक संकीर्तन चलता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *