राजनांदगांव| राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 व 10 अक्टूबर को रायपुर में किया गया है। रोजगार मेला में 33 से अधिक निजी कंपनियों द्वारा 6605 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.i n पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।


