भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बिजली दरों में लगातार वृद्धि और बिजली कटौती के खिलाफ आज कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली सब स्टेशन में तालाबंदी की और टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। उन्होंने विष्णुदेव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निखिल द्विवेदी ने कहा लगातार बिजली वृद्धि से जनता परेशान है। इधर साय सरकार सोई हुई है। आरोप लगाते कहा को सोलर पैनल में उद्योगपति को फायदा दिलाने भाजपा सरकार की रणनीति है। बिजली बिल से त्रस्त होकर जनता मजबूरी में सोलर पैनल लगवा रही। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने कहा कि अब युवा कांग्रेस हर वार्ड में घूम कर बिजली दरों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। अंत में भाजपा के जन प्रतिनिधियों के घर का घेराव होगा। जिला अध्यक्ष अमर झा ने कहा कॉलेजों में छात्रों को भी जागरूक कर हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रदर्शन में निखिल द्विवेदी, केशव पटेल, रीना पटेल, ऋषि शास्त्री, अमर झा, हर्ष साहू, विशु आजमानी, चन्द्रशेखर मालेकर, नंदलाल बंधे गणेश पावर, शरद पटेल, विनायक राठौर, शंकर देशलहरे, राहुल साहू, हर्ष खोबरागड़े और अन्य शामिल रहे।


