जालंधर| पठानकोट चौक पर पटाखा मार्केट की साइट का भी विरोध होने लगा है। इसको लेकर लोगों ने कमिश्नर को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा िक जिस साइट पर पटाखा मार्केट का चयन किया है, उसकी दीवार पेट्रोल पंप से मिलती है। पेट्रोल पंप के मालिक ने भी पटाखा मार्केट लगाने का विरोध किया है। जिक्रयोग है कि पुलिस प्रशास ने पठानकोट चौक के नजदीक पटाखा मार्केट के लिए जगह का चयन किया था। यहां पर पुलिस प्रशासन से भी दुकानें बनाने को मंजूरी मिल गई थी।


