हरलीन व अनमोल सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर, वैभव और सिमरनजीत बने बेस्ट मॉडल

जालंधर| एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स ने राजेश्वरी कला संगम के सहयोग से, एपीजे एजुकेशन की अध्यक्ष सुषमा पॉल बर्लिया के संरक्षण में फैशन शोकेस – लावण्या: कॉउचर कार्निवल – का आयोजन शनिवार को किया। कॉलेज की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस भव्य संध्या में प्रबंध निदेशक इला गुप्ता, कोरियोग्राफर गगुन, वास्तुकार सना गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। संध्या में निर्मल महाजन और डॉ सुचारिता शर्मा भी उपस्थित थे। प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. नेहा बर्लिया की वर्चुअल उपस्थिति ने शाम को यादगार बना दिया। यहां गायक युवराज हंस, मानसी शर्मा और डॉ. अनादि मिश्रा मौजूद थे। लावण्या 2025 ने रचनात्मकता और कलात्मकता का एक शानदार प्रदर्शन किया। जहाँ प्रत्येक संग्रह ने कपड़े, रूप और डिज़ाइन के माध्यम से अपनी अनूठी कहानी बयां की। लावण्या 2025 में हरलीन और अनमोल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइनर, बेस्ट मेल मॉडल का वैभव को, बेस्ट फीमेल मॉडल का सिमरनजीत कौर को और सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव डिजाइन का दिव्यांशी और अन्नया को खिताब दिया गया । अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने लावण्या 2025 के क्यूरेटर अक्षयदीप के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *