जालंधर| जिमखाना क्लब द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कार्निवल में अलग-अलग गेम्स में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्निवल में स्क्वैश गेम में खिलाड़ी रिभव शर्मा ने गोल्ड मेडल और प्रणित चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, प्रणित के पिता हितेश चोपड़ा भी स्क्वैश के अच्छे खिलाड़ी हैं। रिभव शर्मा और उसका बड़ा भाई रूपल शर्मा लॉन टेनिस के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और दोनों स्क्वैश भी खेलते हैं। साल 2023 जिमखाना स्पोर्ट्स कार्निवल में रिभव ने आश्रित वर्ग में स्क्वैश में स्वर्ण पदक जीता और लॉन टेनिस की तीन कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था जबकि रूपल ने स्क्वैश में सिल्वर मेडल जीता था। दोनों खिलाड़ी रूपल और रिभव को स्क्वैश की ट्रेनिंग हितेश चोपड़ा ने दी है।


