एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड में ‘डैज़लिंग दिवाली’ कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर| एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड, मॉडल टाउन में डैज़लिंग दिवाली का जीवंत और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। सीमा सोनी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपावली पूजन से हुआ, जिसके बाद बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों व उनकी माताओं ने अनेक रोचक खेलों और गतिविधियों में भाग ले कर खूब मनोरंजन किया। इसके बाद टीएनपी बैंड ने अपने संगीत से सभी को ऊर्जा से भर दिया। वहीं कोरियोग्राफर्स ने बच्चों व माताओं को थिरकने के लिए प्रेरित किया जिसने दीपावली के उल्लास को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टॉल्स ने भी उत्सव को और रंगीन बना दिया। स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स, दीपावली की चमक बिखेरते ज्वेलरी स्टॉल्स, आकर्षक होम डेकोर और मनोरंजक खेलों के स्टॉल्स ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदेल ने बताया कि वास्तव में हंसी, पारिवारिक बंधन और उत्सव के रंगों से सराबोर एक यादगार अनुभव रहा। एपीजे एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया का मानना है कि जीवन मूल्यों का बीजारोपण बाल्यावस्था से ही होना चाहिए। दीपावली जैसे पर्व छात्रों को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *