जालंधर| “कोड, क्रिएट और सेलिब्रेट” की थीम पर आधारित 30 घंटे का नॉनस्टॉप हैकाथॉन – “डेवक्रिएट बिल्डफेस्ट 1.0” सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, नॉर्थ कैंपस, मकसूदां, द्वारा गूगल डेवलपर समूह के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कोडिंग मैराथन में पंजाब और उत्तर भारत के श्रेष्ठ युवा तकनीकी दिमागों ने हिस्सा लिया, उन्होंने 30 घंटे लगातार कोडिंग करते हुए नवाचार आधारित समाधान, वेब एप्लिकेशन और एआई मॉडल तैयार किए। प्रतियोगिता में 25 कॉलेजों के 800 छात्रों ने भाग लिया। विशाल कुमार द्वारा साइबर सुरक्षा पर जानकारीपूर्ण सेशन और अवधेश शुक्ला द्वारा प्रेरणादायक भाषण दिया गया। प्रतिभागियों के उत्कृष्ट नवाचारों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में गुलजार ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने प्रथम स्थान, सीटी यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने द्वितीय स्थान के साथ सांत्वना पुरस्कार और, डीएवी आईईटी कॉलेज, जालंधर को तृतीय स्थान से नवाजा गया। लमरिन टेक यूनिवर्सिटी को “बेस्ट यूज़ ऑफ़ जैमिनी” का पुरस्कार मिला। आईकेजी-पीटीयू, होशियारपुर को “बेस्ट डिज़ाइन”, लायलपुर खालसा कॉलेज को “बेस्ट सोशल इम्पैक्ट” और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को “बेस्ट वुमन-लेड टीम” के खिताब से सम्मानित किया। सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा- “ऐसे हैकाथॉन छात्रों को कक्षा से बाहर सोचने और असल दुनिया की समस्याओं के समाधान खोजने की प्रेरणा देते हैं। प्रबंधक निदेशक, डॉ. मनबीर सिंह और उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा, “यह 30 घंटे की चुनौती केवल कोडिंग तक सीमित नहीं थी। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करता स्टाफ।


