वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर एनआईटी में सम्मेलन करवाया

जालंधर| वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर एनआईटी में प्रदेश स्तरीय भव्य और महत्वपूर्ण विषय पर स्टूडेंट लीडर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूरे पंजाब से विद्यार्थी नेता व युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.अभिषेक टंडन, डीएवी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे। मंच का संचालन आभास शाकर ने किया। इस मौके धनखड़ और डॉ. टंडन ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन, देश के लिए बहुत आवश्यक है। इससे देश पर आर्थिक बोझ कम होगा और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि देश में साल भर चुनाव होते रहते हैं, जिससे विकास कार्य ठप्प हो जाते है पर एक राष्ट्र एक चुनाव होने से विकास को पंख लगेंगे और देश के संसाधनों और समय की हानि भी बचेगी। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का जो सपना देख रहे है,उसे हम सब को मिल कर साकार करना है और एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को पांच वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा। कार्यक्रम के समापन पर अभियान के प्रदेश संयोजक सौरभ कपूर ने सभी विद्यार्थियों व युवाओं का धन्यवाद किया। इस मौके संगठन मंत्री श्रीनिवासलु, अभियान के सह संयोजक परमपाल कौर, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, अशोक सरीन हिक्की, पंकज जुल्का, सूर्या मिश्रा, भरत महाजन, अरमानजोत सिंह, आशु अंबा, डिंपी लुभाना आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *