कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से मिले अनुसूचित मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता

सिटी रिपोर्टर | बोकारो कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार बाउरी के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस बोकारो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जवाहर लाल माहथा से उनके आवास में मिलें और उन्हें गुलदस्ता देकर बधाई दिया। साथ ही उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सुभाष बाउरी ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ हैं और उनकी अगुवाई में बेहतर काम किया जाएगा। इनके नेतृत्व में काम करने के लिए पिछले तबके के कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। मौके पर भरत बाउरी, बादल दास, धनु बाउरी, त्रिलोचन बाउरी, समर कुमार, बलराम कुमार, बसंत कुमार, किंकर बाउरी, सुभाष बाउरी, सुखदेव बाउरी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *