बोकारो | सदर अस्पताल बोकारो में अब सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक ओपीडी लगाया जाएगा। यह परिवर्तन दूर-दराज से आने वाले मरीजों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है। सोमवार को अचानक ही हुए इस बदलाव के कारण मरीजों को जानकारी के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में दूर दराज से आने वाले मरीजों को वापस भी लौटना पड़ गया।


