सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-4 सिटी सेंटर में सोमवार को स्किन एंड स्माइल : लेजर एंड डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने किया। उनके साथ सदर अस्पताल के डीएस डॉ. एनपी सिंह, किरण सिंह, आईएमए मिशन पिंक हेल्थ की स्टेट वाइस चेयरपर्सन डॉ. मीता सिन्हा, डीआरसीएचओ डॉ. सेलीना टुडू, डीडीएम कुमारी कंचन, डॉ. धमेंद्र कुमार और डॉ. तुलिका सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रसाद ने कहा कि त्वचा और दांत न केवल हमारे स्वास्थ्य का संकेतक होते हैं, बल्कि सौंदर्य और आत्मविश्वास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आमजन को इन दोनों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। स्किन संबंधी समस्याएं केवल बाहरी परेशानी नहीं होती, बल्कि वे कई अन्य बीमारियों को जन्म दे सकती है। स्वस्थ तन के साथ-साथ मस्त मन भी जरूरी है। समारोह में मुकेश कुमार वर्मा, जय प्रकाश नायक, महेन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार सहित दर्जनों चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे।


