सावन जैसी रिमझिम रात भर चली:दिन का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया

अक्टूबर के महीने में अलवर जिले में सावन जैसी रिमझिम है। सोमवार से शुरू हुई हल्की बारिश रात भर भी रुक-रुक कर होती रही। अब मंगलवार सुबह भी कई जगहों पर बारिश हुई है। लगातार बारिश होने से दिन का अधिकतम तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। जिसके कारण गर्मी से पूरी राहत है। अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन का तापबान 29 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। जो कुछ दिन पहले ही 38 डिग्री से ऊपर था। किसानों को है फायदा इस बारिश से किसानों को फायदा है। अब रबी की फसल की बुआई से पहले पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिससे हर किसान की कई हजार रुपए की बचत होगी। वैसे रबी की बुआई से पहले किसानों को खेत में पानी देना पड़ता है। उसके बाद बुआई होती है। किसान की मेहनत व पैसे दोनों की बचत से उनको बड़ी राहत मिली है। वैसे बांधों में पानी की आवक नहीं रिमझिम बारिश से बांधों में ज्यादा पानी की आवक नहीं है। पहले मानसून के सीजन में जितना पानी था अभी करीब-करीब उतना ही है। लेकिन कई जगहों पर थोड़ा बहुत पानी आया है। अक्टूबर के महीने में बहुत कम इतनी अच्छी बारिश होती है। जो किसानों के लिए आगे तक काम करती है। बांधों में भी गर्मी के दिनों में थोड़ा ज्यादा पानी रुक सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *