ग्वालियर में महिला को सम्मोहित कर ठग ले गए गहने:रुमाल में लिपटे गहने निकले कंकड़, नोटों की गड्‌डी निकली रद्दी, पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही

ग्वालियर जनकगंज थाना क्षेत्र में ठगों ने मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को लालच देकर उसके गहने और नकदी ठग लिए। ठगों ने महिला को रूमाल में लिपटे गहनों की जगह पत्थर और नोटों की गड्डी की जगह कागज की रद्दी थमा दी। एक 14 साल के लड़के और 25 साल के युवक ने पता पूछने के बहाने महिला को रोका। फिर महिला को सम्मोहित कर उसके गहने उतरवा लिए। गहनों की जगह मिले कंकड़-पत्थर ठगों ने गहनों को एक रूमाल में लपेटकर महिला के थैले में रख दिया और उसे नोटों की एक गड्डी भी दी। महिला को ऑटो में बैठाकर कहा वे आगे मिलेंगे और अपना सामान ले लेंगे। जब ठग आगे नहीं मिले , तो महिला घर पहुंची। शहर के जनकगंज सैया पैलेस रतन कॉलोनी मकान नंबर 301 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी अग्रवाल पत्नी ओमप्रकाश अग्रवाल गृहिणी है। उसने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें चांदी और सोने की अंगूठियों के साथ सोने के टॉप्स और चैन गायब थे। गहनों की जगह कंकड़- पत्थर मिले, जबकि नोटों की गड्डी कागज की रद्दी निकली। रूमाल से महिला को किया सम्मोहित एक 14 वर्षीय अज्ञात लड़का महिला से धौलपुर जाने का रास्ता पूछा। फिर ठंग ने रूमाल दिखाया रूमाल दिखाते ही महिला अपनी सुध-बुध खो बैठी। महिला जैसे ही रास्ता बता रही थी, तभी एक 25 साल का एक युवक भी वहां पहुंचा और उन्हें अपने साथ थोड़ी दूर आगे चलने को कहने लगा और वह उसकी बातों में आकर उसके साथ चली गई। जीवाजी गंजी की एक गली में महिला मकान के नीचे जाकर बैठ गई, फिर युवक ने उन्हें रूमाल दिखा कर बोला अपनी जेवर उतार कर रूमाल में रख दो। बुजुर्ग ने अपनी चांदी की एक और दो सोने की अंगूठी के साथ ही कानों के टॉप्स सोने की जंजीर सहित रूमाल में रख दिए। इसके बाद युवक ने रूमाल में जेवर बांधे तथा एक नोटों की गद्दी एक थैले में रखे और उसे एक ऑटो रिक्शा में बिठा दिया और कहां की वे आगे चलकर उनसे अपने पैसे ले लेगा। तीन वारदात पहले भी हो चुकी है इससे पहले ठगों ने दो वारदातें कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महाराज बाड़ा पर अंजाम दी थी। जिसमें पहली वारदात 26 अगस्त को सिकंदर कंपू निवासी तारा देवी माहौर को सम्मोहित कर डेढ़ लाख रुपए के जेवर ठगे थे। इसके बाद तीन दिन पहले महाराज बाड़ा पर तारागंज निवासी 56 वर्षीय मीना तोमर पत्नी बालकिशन सिंह तोमर से डेढ़ लाख रुपए के जेवर कुछ इसी तरह ठगे थे। और तीसरी वारदात इंदरगंज थाना क्षेत्र के चप्पल वाला पुल के पास मुन्नी देवी के साथ भी ठगी की बात आ चुकी है। CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस ठगी का एहसास होने पर महिला अपने परिजनों के साथ जनकगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीएसपी किरण अहिरवार का कहना है कि महिला के साथ एक युवक व बच्चे ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर दोनों फरार ठगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही ठगों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *