लक्ष्मण मंदिर पर रामलीला महोत्सव शुरू:15 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, नारद मोह लीला का मंचन

डीग शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर में श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हो गया है। 6 अक्टूबर से शुरू हुआ यह महोत्सव 15 अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव का गणेश पूजन और उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश बंसल और विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता रहे। रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक और लक्ष्मण मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर के नेतृत्व में पंडित जितेंद्र पाराशर और आचार्य गणेश दत्त पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज सौखिया, इंद्रमोहन शर्मा, बबली शर्मा, खग्गू शर्मा, पंकज पाराशर, मोहित पाराशर, ओमा शर्मा, रवि शर्मा, काव्य पाराशर तन्नू और नीरज पाराशर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं भगवान राम का चित्र भेंट कर स्वागत किया। पद्म श्री विभूषित स्वामी रामस्वरूप शर्मा के बेटे स्वामी हरिबल्लभ शर्मा द्वारा नारद मोह लीला का आकर्षक मंचन किया गया। इस प्रस्तुति में रामजन्म के कारणों को भी दर्शाया गया, जिसमें माता पार्वती ने भगवान शंकर से श्रीराम के विषय में जिज्ञासा व्यक्त की और भगवान शंकर ने उनकी जिज्ञासा शांत करने हेतु राम कथाएं सुनाईं। इस मौके पर कृष्णानंद सरस्वती बाबा, गोविंद सौखिया, एडवोकेट पंकज भूषण गोयल, प्रकाश पाराशर, राजू गोयल, गौरी शंकर पाराशर, राजू काका, मुकेश भारद्वाज, सुंदर सरपंच, हरचंद पहलवान, पार्षद धीरज फौजदार टिटू, गगन फौजदार, केदार सौखिया, जुगल किशोर खंडेलवाल, सरपंच प्रतिनिधि संतराम गुर्जर, बच्चू सिंह राजपूत, पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा गुड्डू और सुरेश खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि सोहन लाल शर्मा ‘प्रेम’ ने किया। रामलीला कमेटी के सदस्य मनोज बीडी वाले ने बताया कि अगले दिन की रामलीला में राम जन्म लीला का मंचन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *