झालावाड़ में अखिल भारतीय हिन्दू परिषद ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अंशुल सिंह पंवार को झालावाड़ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की अनुशंसा पर की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजकुमार नाथ (गोरक्षनाथ आश्रम, श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार उत्तराखंड) की ओर से यह घोषणा की गई। इसमें राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन योगी और प्रदेश महामंत्री राहुल नाथ (पटवा) की अनुशंसा भी शामिल थी। अंशुल सिंह पंवार झालावाड़ के निवासी हैं और वर्तमान में भाजपा जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ के पद पर भी कार्यरत हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजकुमार नाथ, प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन योगी और प्रदेश महामंत्री राहुल नाथ (पटवा) सहित सभी पदाधिकारियों ने पंवार को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।


