कंचनपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश रविंद्र उर्फ मौनी जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा 12 बोर भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई धौलपुर जिले में की गई। पुलिस के अनुसार, रविंद्र उर्फ मौनी (26) पुत्र देशराज जाट नगला दानी, थाना सैंपऊ, धौलपुर का निवासी है। कंचनपुर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने साइबर सेल के सहयोग से इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भरतपुर महानिरीक्षक पुलिस रेंज कैलाश चंद विश्नोई और धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा चलाए जा रहे फरार अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को साइबर सेल के इंचार्ज नरेंद्र सिंह, रामू और नरेंद्र जाट की सूचना पर गिरफ्तार किया गया हैं। जिसे गिरफ्तार करने में हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा और थाने की पुलिस का अहम योगदान हैं। आरोपी के खिलाफ कंचनपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ अपनी धरपकड़ जारी रखेगी।


