पाली में मकानों के फर्श दबे, नीवें हो रही कमजोर:मोहल्लावासी- साल भर से गली में फैला है गंदा पानी, क्या ऐसी गंदगी में मनाएं इस बार दीपावली?

पाली शहर में सीवर लाइन की होदिया के ओवरफ्लो होने की समस्या शहरवासियों के लिए नासून बनी हुई है। शहर के अधिकतर मोहल्ले में रहने वाले शहरवासी इस समस्या से परेशान है लेकिन जिम्मेदार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दे पा रहे है। ताजा मामला पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार का है। यहां शीतला माता मंदिर चौक क्षेत्र की गली में पिछले करीब एक साल से सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है। गंदा पानी सड़क पर साल भर भरा रहता है। ऐसे में आस-पास के मकानों की नींवे कमजोर हो रही है। मकानों के फर्श धंस रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों से शिकायत की लेकिन समाधान को लेकर कुछ नहीं हुआ। पिछले साल भर से यह समस्या बनी हुई है। परेशान क्षेत्रवासी बोले आगे दीपावली का त्योहार आने वाला है। क्या इस गंदगी में ही दीपावली मनाएंगे? ‘मकान का फर्श धंस रहा है
पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार शीतला माता चौक के पास रहने वाली कमला देवी का कहना है कि पिछले साल भर से यह स्थिति बनी हुई है। सीवर लाइन से ओवरफ्लो हो रहा पानी गली में फैला हुआ है। बदबू से परेशान हो रहे है। मकान की नींवे कमजोर हो रही है। फर्श धंस रहा है। लेकिन कोई हमारी सुनने वाला नहीं है। खुद की जेब से रुपए खर्च कर घर के आगे मिट्टी डलवानी पड़ी। वृद्ध हूं आने जाने में होती है दिक्कत
मोहल्ले की रहने वाली वृद्धा बेबी कंवर का कहना है कि पूरे साल ऐसी स्थिति बनी रहती है। आने-जाने में दिक्कत होती है। कई जने नीचे गिरकर घायल तक हो चुके है। बदबू आती है। सड़क पर कीचड़ फैल रहता है। ऐसी स्थिति पिछले एक साल से बनी हुई है। कुछ दिनों बाद ही दीपावली का त्योहार आने वाला है क्या ऐसी गंदगी में दीपावली मनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *