भरमौर में भूस्खलन, खड़ामुख-होली हाईवे बंद:चंबा में 20 मीटर सड़क धंसी, आवाजाही ठप, दो दिनों से हो रही है लगातार बारिश

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में खड़ामुख-होली स्टेट हाईवे होली के हेलीपैड के पास भूस्खलन के कारण सभी वाहनों के लिए बंद हो गया है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से धंस गया है। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क बंद होने से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छोटे और बड़े वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे हुए हैं। सुबह से ही सड़क बंद होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा। कांगड़ा से बैजनाथ को जोड़ती है सड़क यह सड़क जिला चंबा को कांगड़ा के बड़ाभंगाल और बैजनाथ के उत्तराला से जोड़ती है। भेड़ पालक भी इसी मार्ग से जालसू जोत होते हुए बैजनाथ पहुंचते हैं। तहसील होली को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है प्रशासन की ओर से सड़क को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। भरमौर के अधिशासी अभियंता भालचंद ने बताया कि बारिश के कारण जमीन धंसने से सड़क का लगभग 20 मीटर हिस्सा बह गया है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *