NSUI ने कलां महाविद्यालय गेट पर सीएम का पुतला जलाया:प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग,सीएम आवास घेराव की चैतावनी

अलवर के बाबू शोभाराम कलां महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और आरएसएस मुर्दाबाद “राजस्थान सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए। छात्रों का आरोप है कि भाजपा सरकार ने आरएसएस के दबाव में विनोद जाखड़ को गिरफ्तार करवाया है।
एनएसयूआई के छात्र नेता विनोद जाटव ने बताया कि जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में आरएसएस का एक कार्यक्रम आयोजित हो रहा था, जिसका विनोद जाखड़ ने शांतिपूर्ण विरोध किया था। जाटव ने कहा कि “विनोद जाखड़ और एनएसयूआई कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, लेकिन आरएसएस के गुंडों ने वहां का माहौल बिगाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने विनोद जाखड़ को देर रात गिरफ्तार कर लिया, जिनकी अब तक जमानत नहीं हुई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें रिहा नहीं किया गया तो प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *