डीग पुलिस ने एक दिन में 60 अपराधी पकड़े:एरिया डॉमिनेशन अभियान में 34 टीमें गठित, 400 से अधिक गिरफ्तार

डीग पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक दिवसीय ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 60 अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया था। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीना के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के लगभग 166 पुलिसकर्मियों की कुल 34 टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने जिले भर में 182 स्थानों पर दबिश दी। अभियान के तहत, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के पिछले पांच वर्षों के चालानशुदा अपराधियों और असामाजिक तत्वों की जांच की गई। इसमें 39 अपराधियों के खिलाफ 170 बीएनएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब और अन्य अधिनियमों के तहत 6 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीना के निर्देशन में पिछले तीन महीनों से लगातार चलाए जा रहे ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान के तहत अब तक 400 से अधिक अपराधियों को पकड़ा जा चुका है। इस अभियान ने साइबर ठगी के अपराधियों पर भी नकेल कसी है, जिससे साइबर ठगी का अनुपात काफी कम हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *