धार के देवीजी मंदिर परिसर में पसरी गंदगी:नवरात्रि मेले के एक सप्ताह बाद भी नहीं उठाया कचरा; लोग बोले- यह नपा की लापरवाही

धार के देवीजी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर लगे 10 दिवसीय मेले को समाप्त हुए एक सप्ताह होने को है, लेकिन अब तक परिसर की सफाई नहीं की गई है। मेले के समापन के बाद से ही जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु नाराज हैं। 250 दुकानों से फैला कचरा, जिम्मेदार बेपरवाह नगर पालिका द्वारा आयोजित इस मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। खानपान, श्रृंगार और खिलौनों की करीब 250 दुकानें लगी थीं। मेले के बाद दुकानदारों ने अपना कचरा वहीं छोड़ दिया, जिसे अब तक साफ नहीं किया गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि गंदगी के कारण मंदिर परिसर की पवित्रता और सुंदरता दोनों प्रभावित हो रही हैं। इस बार नगर पालिका ने मेले को पॉलिथीन मुक्त बनाने की घोषणा की थी, लेकिन यह दावा सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहा। पूरे परिसर में पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री बिखरी पड़ी है। न तो पॉलिथीन पर रोक लगी और न ही किसी तरह की सख्ती दिखी। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही हो रही है। स्वच्छता प्रभारी बोले- सफाई जारी स्वच्छता प्रभारी अभिषेक पंड्या ने बताया कि मेला परिसर काफी बड़ा है और पूरे क्षेत्र में सफाई का काम जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *