भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके के जघीना अंडर पास और धोरमुई रेलवे फाटक के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। जैसे ही स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो, पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है। जघीना अंडरपास और धौरमुई रेलवे फाटक के बीच में मिला शव उद्योग नगर थाने के ASI विजेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी। जघीना अंडर पास और धोरमुई रेलवे फाटक के बीच में रेलवे ट्रेक पर एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर लगभग 25 साल के युवक का शव पड़ा हुआ था। शव की तलाशी ली गई तो, शव के पास से कुछ नहीं मिला। जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की नहीं हुई शिनाख्त जिसके बाद शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। अंदेशा लगाया जा रहा है युवक की मौत ट्रैन से गिरने के कारण हुई है। यह पता नहीं लग सका है कि युवक किस ट्रैन से गिरा था। शव की शिनाख्त होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


