BJP विधायक का शहनाज अख्तर के साथ डांस का VIDEO:’पंडा को लग गई चुड़ैलें रे’ गीत पर जमकर नाचे अनिल जैन, साथियों ने भी दिया साथ

नवाड़ी से भाजपा विधायक अनिल जैन का भजन गायिका शहनाज अख्तर के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। मंच पर वे शहनाज अख्तर के साथ ‘पंडा को लग गई चुड़ैलें रे’ गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ में उनके समर्थक भी थिरक रहे हैं। वीडियो सोमवार तीन दिवसीय निवाड़ी महोत्सव के समापन समारोह का है। इस कार्यक्रम में भजन गायिका शहनाज अख्तर को बुलाया गया था। जब शहनाज भजन गा रही थी, उस दौरान विधायक अनिल जैन मंच पर पहुंच गए और गायिका के साथ डांस करने लगे। कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में शहनाज अख्तर के मंच पर पहुंचने पर आमजन ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उनके मंच से उतरकर जनता की ओर हाथ हिलाने पर पूरा मैदान “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। 2 तस्वीरें देखिए… पुष्पवर्षा कर किया आभार व्यक्त विधायक अनिल जैन ने भी मंच से पुष्प वर्षा कर नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निवाड़ी की जनता ने जिस उत्साह और प्रेम से महोत्सव को सफल बनाया है, वह सराहनीय है। भजनों की धुन पर विधायक अनिल जैन खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर पहुंचकर नृत्य किया। उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम देर रात करीब 1 बजे तक चला। महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजकों ने निवाड़ी की जनता का आभार जताया और अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन की घोषणा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *