लुधियाना पुलिस हत्या आरोपी को पकड़ने पहुंची बिहार:पहले से दर्ज हैं 5 केस, पिता के सामने किया बेटे का मर्डर

लुधियाना की फौजी कॉलोनी में दशहरा के दिन गोली मारकर मोनू की हत्या करने के मामले में पुलिस अभी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए अब तक लुधियाना में ही छापेमारी कर रही थी, लेकिन अब पुलिस ने एक टीम बिहार भेज दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या का मुख्य आरोपी पप्पू बिहार चला गया है। मृतक मोनू के परिजन हत्या के मुख्य आरोपी पर नशा तस्करी और बिहार से अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोप लगा चुके हैं। पुलिस अब मुख्य हत्यारोपी पप्पू को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने हत्यारोपी का क्रिमिनल रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस को अभी तक पता चला है कि आरोपी पप्पू के खिलाफ थाना मोती नगर में हत्या की कोशिश का एक मामला पहले भी दर्ज है। पुलिस अन्य थानों से भी उसका रिकार्ड मंगवा रही है। अब तक की जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ छीना-झपटी, लड़ाई- झगड़े व हत्या की कोशिश समेत कुल पांच मामले दर्ज हैं। अवैध हथियार की जांच भी कर रही है पुलिस मोनू के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी बिहार से अवैध हथियार लाता है और यहां पर बेचता है। पुलिस अब अवैध हथियारों की सप्लाई, नशा सप्लाई करने जैसे एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना हे कि हत्यारोपी के बिहार के कनेक्शन ढूंढे जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें कर रही हैं छापेमारी थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह का कहना है कि हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लेंगे। हत्यारोपी पप्पू के खिलाफ पहले भी लुधियाना के अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं। जिसमें से एक मामला हत्या के प्रयास का है जबकि बाकी छीना झपटी व लड़ाई- झगड़े के हैं। पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने किया संस्कार मोनू के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े थे, लेकिन सोमवार को पुलिस के आश्वासन पर उन्होंने मोनू का अंतिम संस्कार कर दिया है और मंगलवार को अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए हैं। मोनू के पिता रामदीप ने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया हे कि जल्दी ही हत्यारे गिरफ्तार हो जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *