NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग:कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ा युवक,CM भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका

NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर आज सीकर में कांग्रेस नेताओं सहित अन्य संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। जो सीकर के कल्याण सर्किल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक युवक कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गया। हालांकि मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने उसे नीचे उतारा। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने के बाद रैली में शामिल लोग कलेक्टर मुकुल शर्मा के पास पहुंचे। जिन्होंने विनोद जाखड़ सहित अन्य लोगों की रिहाई को मांग को लेकर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। रैली में शामिल महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी और भीमसेना के अनिल तिड़दिया ने बताया कि शिक्षा के मंदिर राजस्थान यूनिवर्सिटी में शस्त्र पूजन का NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनपर लाठीचार्ज किया गया। कई दिन पुलिस थानों में घुमाया गया और फिर जेल भेज दिया गया। आज तक उनकी रिहाई नहीं हुई। ऐसे में मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें रिहा किया जाए। वरना मजबूरन हमें बड़ा आंदोलन करना होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *