21 माह से फरार हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर की थी तोड़फोड़, घरवालों के आने पर हमला, गर्भवती महिला की कर दी हत्या

बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने 21 माह से फरार हत्या के मुख्य आरोपी दीपनाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दीप नाथ सिणधरी चौसीरा का निवासी है। गर्भवती महिला की हत्या का है आरोपी मामला 9 जनवरी 20 24 का है। पीड़िता ने 11 जनवरी 2024 को सिणधरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, घटना वाले दिन पीड़िता अपने पति और देवर के साथ ससुर से मिलने गई थी। इसी दौरान खाली घर में भैरनाथ, दीपनाथ, देवी और रूपाराम सहित छह लोग घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। जब परिवार के सदस्य रात करीब 10 बजे घर लौटे, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गर्भवती महिला के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इन चोटों के कारण उसका गर्भपात हो गया और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के पति और देवर को भी इस मारपीट में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद से था फरार घटना के बाद मुख्य आरोपी दीपनाथ फरार हो गया था। वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पुलिस को गुमराह करता रहा। फरारी के दौरान वह सायला, बागोड़ा, भीनमाल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न कृषि कुओं पर रुका। पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों की निगरानी की और तकनीकी व पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ मुखबिरों की मदद से जानकारी जुटाई। अब पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दीपनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *